पौधारोपण:एलबीएस कॉलेज में पंचतत्व समेत 125 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे लगाए गए

विदिशा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • पर्यावरण सुरक्षा के साथ ऑक्सीजन मिलेगी

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय प्रांगण में नगर पालिका परिषद के सहयोग से पंचतत्व पीपल,पाखर,जामुन,नीम, गुलमोहर,सप्तपर्णी सहित अन्य प्रजातियों के 125 पौधे रोपे। विधायक लीना जैन ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण और धरती के बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित करने एवं सुधार हेतु बड़ी संख्या में पौधा रोपण करना ही एक मात्र उपाय है।

कॉलेज प्राचार्य रंजना दुबे ने कहा वर्तमान में लगातार वृक्षों की संख्या कम हो रही है। इसका परिणाम कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हम देख चुके हैं। इससे हमें सबक लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना जरूरी है। पंचतत्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी ने हमारा संगठन पर्यावरण के खतरे को देखते हुए बरसों से लगातार पौधारोपण अभियान चला रहा है। जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा का दायित्व भी निभा रहा है।

2-2 पौधे लगाए
वर्तमान में संगठन अब इसे महा अभियान के रूप में चला रहा है। इसी के तहत नगरपालिका के सहयोग से प्रांगण में सवा सौ पौधे लगाए जा रहे हैं। जो अधिक से अधिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रोफेसर डॉ एस एन गौर , डॉ निधि शर्मा लक्ष्मी ठाकुर कुलेंद्र श्रीवास्तव अंकित नाहर मनीष छचार पीयूष दुबे , प्रमोद सिंह राजपूत भाजपा के प्रभात शर्मा,राजेश शर्मा,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,रूपेंद्र शर्मा राजेश अरोरा अभिषेक रघुवंशी अमरीश बिलगैयां,रामकरण अहिरवार आदि ने भी 2-2 पौधे लगाए।

खबरें और भी हैं...