पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भक्ति मार्ग ही एक मात्र ऐसा मार्ग है। जिससे मानव संसार से मुक्ति पा सकता है। भक्ति बिना किसी माध्यम के ईश्वर से सीधा संबंध स्थापित करती है। जो मानव को ईश्वर को समर्पित करने के लिए प्रेरित करती है। विश्व में ऐसे अनंत भक्त हुए हैं। जिन्होंने ईश्वर को अपने वश में कर रखा है। ऐसे भक्त आज भी समाज को मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके आदर्श जीवन का अनुसरण करना चाहिए। भक्ति का मार्ग चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उक्त उद्गार घने जंगल में स्थापित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में कथावाचक सुधीर शास्त्री जी ने व्यक्त किए। भक्ति आंदोलन की जरूरत: सुधीर जी शास्त्री ने वर्तमान समय में भक्ति आंदोलन की जरूरत बताते हुए कहा कि वर्तमान में धर्म विरोधी लोग धर्म को बदनाम करने के लिए तमाम षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों पूर्व की भांति भक्ति आंदोलन की आवश्यकता है। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या धाम को लेकर शास्त्री जी ने कहा कि यह हमारे जन्म जन्मांतर का महा पुण्य का प्रताप है कि हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि हम श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहयोगी बन रहे हैं। जो लोग श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ समर्पण निधि दे रहे हैं। वह सहस्त्रों सहस्त्र यज्ञ के समान पुण्य कार्य कर रहे हैं। श्री शास्त्री जी ने अपील करते हुए कहा कि अपना जीवन सफल करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि जरूर समर्पित करें।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.