पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहे त्रिपुरा ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा-2021 प्रारंभ की है जो देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय एकता का प्रचार-प्रसार कर रही है। सद्भावना यात्रा गुरुवार को विदिशा पहुंची, जिसके सदस्यों का यहां रंगई स्थित कृष्णा गार्डन के पास कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह एवं करतार सिंह ने स्वागत किया। युवा विकास केंद्र एवं निफा त्रिपुरा ब्रांच द्वारा सद्भावना यात्रा 2021 नामक कार्यक्रम का शुरूआत त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से किया गया है। संस्था के अध्यक्ष देवाशीष मजूमदार ने बताया कि इस यात्रा के जरिए देशभर के युवाओं को वॉलंटरी ब्लड एवं प्लाज्मा डोनेशन के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है। करुण परिस्थिति में रक्त की कमी ना हो इसीलिए इस प्रकार का अभियान शुरू किया गया है। 50 दिन में भारतवर्ष के 28 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया जाएगा। गुरुवार को 29 दिन हो चुके हैं।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.