पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण तो जगह-जगह किया जाता है, लेकिन नेपानगर में एक सामाजिक संस्था ने अनोखे तरीके से पौधारोपण कराया। विवाह पंचमी पर यहां युगल पौधारोपण कराया गया। इसके तहत दंपतियों से एक पौधा लगवाया गया। इस पहल की नगर में सराहना की जा रही है।
नगर की सृष्टि सेवा संकल्प समिति पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही है। पहले भी बारिश से पहले संस्था द्वारा सीड बॉल निर्माण कराए गए थे। बारिश होने पर सीड बॉल पहाड़ियों पर फेंककर नए तरीके से पौधारोपण किया गया था। अब संस्था द्वारा 28 नवंबर को विवाह पंचमी पर दंपतियों से पौधारोपण कराया गया। इसे युगल पौधारोपण नाम दिया गया। एक पौधे का नाम सियाराम वृक्ष भी रखा गया। कई दंपत्ति यहां पौधारोपण करने पहुंचे। संस्था के आशीष सोनी ने बताया इसके तहत बीड़ कॉलोनी में दंपतियों द्वारा आंवला, जाम और सीताफल सहित अन्य प्रजातियों के 16 पौधे रोपे गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.