नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए महिला सीट आरक्षित है जिस पर 7 महिला उम्मीदवार खड़ी हैं। भाजपा की माधुरी अतुल पटेल, कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी और आम आदमी पार्टी की प्रतिभा संतोष दीक्षित लगातार वार्डों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। उनके साथ प्रदेश के नेता, चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री भी जनसंपर्क कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मंत्री मैदान में
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं उनके द्वारा जिला पंचायत, जनपद सदस्य उम्मीदवारों के पक्ष में भी जनसंपर्क किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
आम आदमी पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी प्रतिभा संतोषसिंह दीक्षित ने मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष पंचम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व बुरहानपुर के चुनाव अभियान प्रभारी मुकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष रियाज खोकर के नेतृत्व में शुक्रवार को महाजना पेठ, नेहरू नगर, हरीरपुरा, सिंधी बस्ती में जनसंपर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी का भी जनसंपर्क जारी
कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज इस्माइल अंसारी द्वारा भी नगर में जनसंपर्क किया जा रहा है। उनके द्वारा वार्डाें में पहुंचकर आमजन से वोट की अपील की जा रही है। उनके पक्ष में एक दिन पहले ही पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.