जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति द्वारा नियुक्त स्टाफ को 5 महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर गुरूवार दोपहर अस्पताल में सांकेतिक धरना दिया। कुछ देर कामकाज भी बंद रखा। कर्मचारियों ने बताया-अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब तक अस्पताल में हुए घोटाले की जांच पूरी नहीं होती तब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा।
कर्मचारियों में आक्रोश कैसे चलाएंगे परिवार
वेतन काटे जाने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है ऐसे में हमारा घर कैसे चलेगा। करीब 5 माह से वेतन नहीं मिला है। कईं बार अफसरों को इससे अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब जाकर कहा जा रहा है कि घोटाले की जांच पूरी होने पर वेतन मिलेगा।
ये है पूरा मामला
दरअसल चार पांच माह पहले अस्पताल में कबाड़ कांड हुआ था। जिसमें तत्कालीन सिविल सर्जन, तत्कालीन आएमओ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच में कईं खुलासे हुए और अब तक करीब 9 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आ चुका है। इधर कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.