राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डोईफोड़िया मंडल ने बुधवार को पथ संचलन निकाला। इसमें 8 गांवों के 240 स्वयंसेवक कदमताल करते हुए गांव में अनुशासित तरीके से निकले। इससे पहले मैदान में स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण हुआ। अध्यक्षता मातापुर गुरुद्वारे के ज्ञानी जवाहर सिंह राठौड़, खंड संघचालक अनिल चौधरी ने की। मुख्य अतिथि सह प्रचार प्रमुख अधिवक्ता राजेश बिडियारे का बौद्धिक हुआ। उन्होंने कहा संघ ने अपनी स्थापना से लेकर वर्तमान तक और भविष्य में भी समाज में समरसता निर्माण में प्रयास किया है।
आगे भी समरसता के लिए कार्य करता रहेगा। संघ में जातिवाद को कोई स्थान नहीं है। सभी समाज के लोग एक गणवेश में कदम से कदम मिलाकर एक साथ चलते हैं। यही भाव समाज में जागृत करना चाहता है। विश्व में भारत का जो डंका बज रहा है, वह संघ के 97 वर्षों की तपस्या का परिणाम है। भारतीय संस्कृति हिंदू धर्म हिंदू राष्ट्र को लेकर लोगों के मन में उत्साह का वातावरण है। इस बीच मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवकों को त्याग, तपस्या, बलिदान एवं साहसी प्रेरक कहानी सुनाई। जिला कार्यवाह गजानन दुबे, खकनार तहसील कार्यवाह निलेश राठौड़ सहित पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.