सांसद खेल महोत्सव के तहत बुरहानपुर विधानसभा में बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिताएं हो रही है। मंगलवार रात संजय नगर के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, सांसद प्रतिनिधि किशोर शाह, पंकज नाटाणी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और प्रतियोगिता की शुरुआत की।
स्पर्धा में जिले की कई टीमें शामिल हो रही है। कबड्डी स्पर्धा के समापन के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होंगे। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास है, खिलाड़ियों को प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। इस दौरान नरेंद्र पाटील, महिला मोर्चा मंत्री सावित्री बत्रा, पार्षद भारत इंगले, सागर मराठा, महेंद्र कामले और दिनेश सागरे मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.