सम्मेलन में निगम संचालन को लेकर की चर्चा:कुंडी भंडारे की जल संरचना को देशभर से आए महापौर ने समझा

बुरहानपुर11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर ने गुरुद्वारे में माथा टेका और यहां का इतिहास जाना। - Dainik Bhaskar
महापौर ने गुरुद्वारे में माथा टेका और यहां का इतिहास जाना।

देशभर से शहर में आए महापौर ने कुंडी भंडारे की अनोखी भूमिगत जल संरचना को देखा और भूमिगत जल प्रबंधन की जानकारी ली। अखिल भारतीय महापौर महापौर परिषद सम्मेलन में शामिल होने के लिए 14 प्रदेशों से महापौर शहर आए है। सम्मेलन के दूसरे दिन महापौर ने शहर के पर्यटन स्थलों को देखा। सम्मेलन में निकाय संचालन को लेकर आपसी चर्चा और सुझाव भी दिए।

मंगलवार को सम्मेलन के दूसरे दिन महापौर ने शहर के कुंडी भंडार, जामा मस्जिद, ऐतिहासिक बड़ा गुरुद्वारा, रोकड़िया हनुमान मंदिर, दरगाह ए हकीमी का भ्रमण किया। मंगलवार सुबह 11 बजे महापौर लालबाग स्थित कुंडी भंडारा पहुंचे। कुंडी भंडारे से जुड़ा इतिहास जाना। यहां महापौर माधुरी पटेल और निगम अध्यक्ष अनीता यादव ने सभी का स्वागत किया। विश्व की आखिरी जीवित भूमिगत जल प्रणाली को देखने के साथ महापौर ने इसके संचालन की पूरी व्यवस्था को समझा।

सभी हैरान हो गए कि भूमिगत जल को गुरुत्वाकर्षण प्रणाली से इस तरह सप्लाय किया जाता है। इसके बाद महापौर दरगाह ए हकीमी पहुंचे। यहां से ऐतिहासिक बड़े गुरुद्वारे में माथा टेका और यहां का इतिहास जाना। दोपहर में शाही जामा मस्जिद पहुंचे। यहां अरबी और संस्कृत में लिखे श्लोक, पत्थरों की जुड़ाई से बनी मस्जिद देखकर दंग रह गए।

कश्मीर के महापौर राजिंदर शर्मा ने कहा वाकई बुरहानपुर का इतिहास और एकता का संगम अद्भुत है। पूर्व मत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया देशभर से यहां महापौर आए हैं, उन्हें कुंडी भंडारे की जल प्रणाली देखकर काफी अच्छा लगा। यहां से कुछ न कुछ सीखकर जाएंगे। शहर ने अपनी पुरानी धरोहरों को संभालकर रखा है यह प्रेरणादायक है।

नए कैडर बनाने और दूसरे प्रस्तावों पर चर्चा
दो दिवसीय सम्मेलन में महापौर परिषद ने नगरीय निकाय के लिए अलग से कैडर बनाने, संविधान के 74वें संशोधन को सभी राज्यों में समान रूप से लागू करने सहित दूसरे विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव बनाए हैं। सम्मेलन के बाद इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस दौरान राज्य स्तर पर महापौर को आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। इसके लिए स्थानीय नगरीय निकाय मंत्री से बातचीत करने पर भी सहमति बनी।

खबरें और भी हैं...