भारत जोड़ो यात्रा के लिए खंडवा और बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाए जाने और दोनों जिलों से यात्रा के सफल तरीके से गुजरने के बाद विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह का कद और बढ़ा है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसके लिए उन्हें वहां का विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद तथा गुजरात विधानसभा चुनाव प्रभारी डॉ. रघु शर्मा द्वारा की गई है।
नियुक्ति पर ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने कहा मैं पार्टी िहत में हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार हूंं। गुजरात में भी कड़ी मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाएंगे। रविवार को विधायक शेरा इंदौर में थे। वे यहां भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राजवाड़ा पर हुई सभा में मंच पर राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पूछा कैसे हो शेरा ब्रदर। इसके साथ ही राहुल ने बोदरली में कही अपनी बात भी दोहराई।
उन्होंने शेरा से कहा आपको यात्रा में मेरे साथ कश्मीर तक चलना है। इस पर शेरा ने भी हामी भरी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नई जिम्मेदारी मिलने पर परवेज सलामत, केडी पटेल, एजाज अंसारी, पापा सेठ, सतीश अग्रवाल, अशोक शर्मा, राकेश खत्री, हाफिज मंसूरी, राजेंद्र ठाकुर, आरिफ अंसारी, नरेंद्र पटेल, कैलाश पटेल, बंडू देशमुख, मुरली महाजन और आलोक मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.