मराठा साम्राज्य के द्वितीय महान शासक संभाजी राजे भोसले की जयंती शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह से मनाई गई। मराठा सेवा संघ ने संभाजी के बलिदानों को याद किया। भाऊ फाउंडेशन ने यात्रियों को ठंडे पानी के पाऊच वितरित किए। भाऊ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सबसे पहले संभाजी भोसले के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां से सभी शहर के अंतरराज्यीय पुष्पक बस स्टैंड पहुंचे और यात्रियों को ठंडे पानी के पाऊच वितरित किए।
छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति झांसी संभाग प्रभारी प्रकाश नाइक ने कहा कि संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 को हुआ था। फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश भगत ने कहा कि हमारे देश का इतिहास बड़ा गौरवपूर्ण है। इस धरती पर अनेक वीरों ने जन्म लिया। ऐसे ही महान संभाजी महाराज की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत है। हम भी संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्गो पर चलने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस दौरान समाजसेवी धर्मेंद्र सोनी, जयकुमार गंगराड़े, अता उल्ला खान, संजय चौधरी, सरिता भगत व अन्य उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.