नेपानगर में बर्खास्त होमगार्ड सैनिक सचिन वर्मा ने बुधवार शाम कीटनाशक दवा पी ली। उसे गंभीर अवस्था में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर ले जाया गया। वहां से बुरहानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। होमगार्ड सैनिक रहे सचिन वर्मा को बोरबन तालाब मुआवजा के फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने आरोपी बनाया था। जिसके बाद उसे विभाग ने बर्खास्त कर दिया था।
पत्नी ने की थी प्रताड़ना की शिकायत
तीन चार दिन पहले ही बर्खास्त होमगार्ड सैनिक सचिन वर्मा की पत्नी ने उसके खिलाफ नेपानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि सचिन वर्मा उसे दहेज के लिए प्रताडित करता है। मारपीट करता है। बच्चों के कारण अब तक शिकायत नहीं कर रही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.