मातृ सेवासदन अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजन ने यहां हंगामा मचा दिया। परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में देरी की। एक दिन पहले सरकारी अस्पताल से महिला को यहां लाया गया था। महिला को 6 महीने का गर्भ था और बच्चे की मौत हो गई थी। मातृ सेवासदन अस्पताल द्वारा कहा गया कि डिलेवरी कर दी जाएगी, लेकिन परिजन का आरोप है कि दूसरे दिन कहा कि सीजर करना पड़ेगा। इसी बीच महिला की मौत हो गई।
20 साल की नीलू पति भगवानदास पासी निवासी दौलतपुरा को शुक्रवार दोपहर 12 बजे डिलीवरी के लिए भर्ती मातृ सेवासदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टरों से कहा था कि बच्चा गुजर चुका है, हमें हमारी बहू सही सलामत होना। डॉक्टरों ने कहा था हम नॉर्मल डिलीवरी कर देंगे, जबकि दूसरे दिन शनिवार सुबह 9.30 बजे डॉक्टरों ने परिजनों से कहा- महिला की मौत हो चुकी है। महिला को 6 महीने का गर्भ था। सोनोग्राफी करवाई तब ही पता चल गया था कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है, उसकी डेथ हो गई है।
पुलिस, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे
महिला की मौत के बाद काफी संख्या में भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। परिजन ने हंगामा किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी यहां पहुंच गया। पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजन से चर्चा की। वहीं, बाहर परिजन का हंगामा होने से अस्पताल प्रबंधन से कोई बाहर नहीं निकला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.