काकोड़ा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल असीरगढ़ के तहत आने वाले धुपगट्टा गांव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मौत का कारण परिजन भी नहीं बता पाए। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया गया।
काशीराम पिता फकरिया अपनी ससुराल धुपगट्टा आया हुआ था। यहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने मौत का कारण नहीं बताया। मृतक फकरिया मजदूरी करता था। जब घर में कोई नहीं था तब उसने फांसी लगा ली। उसकी पत्नी चेतली बाई और 3 बच्चे हैं।
खेत में बोवनी करने गया था परिवार
परिजन ने बताया कि जब फकरिया ने फांसी लगाई तब घर पर कोई नहीं था सभी खेत में बोवनी की तैयारी करने के लिए गए हुए थे। वापस लौटे तो फकरिया को फांसी के फंदे पर झूलता पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया। मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.