बुरहानपुर में चक्कर आने से गिरी महिला:अचानक चक्कर आने से गिरी महिला, हाथ फ्रेक्चर, जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में करीब 44 डिग्री तापमान के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे तो वहीं आमजन पर इसका खासा असर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण चक्कर आने से एक महिला घर के सामने ही गिर गई। उसके हाथ में फ्रेक्चर आने पर उसे परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मेनका बंजारे ने बताया कि घर के बाहर ही दीवार के टेके से खड़ी थी। अचानक चक्कर आए और ओटले से नीचे गिर गई। जिसके कारण हाथ में फ्रेक्चर आया। परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।