खजुराहो के जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में जैन समाज के द्वारा राष्ट्रप्रहरियों का वीरोदय सम्मान कार्यक्रम किया गया है। इसमें बॉलीवुड कलाकार, गीतकार व सिंगर मनोज मुंतशिर शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने अपनी कविताओं से समां बांध दिया है। कार्यक्रम में 20 राष्ट्र प्रहरियों एवं शहीदों के परिवार का सम्मान किया गया है।
सम्मान के लिए 108 लोगों का चयन किया गया था। जिसमें से 65 लोगों की स्वीकृति समिति को नहीं मिली। 20 राष्ट्रहित के प्रहरियों के परिवारों को इस आयोजन में सम्मानित किया गया था। राष्ट्रप्रहरियों के प्रत्येक परिवारजनों को जैन समाज के द्वारा 21 हजार की राशि भी दी गई है। मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने देशभक्ति के ऊपर अपने प्रवचन दिया। देश के वीर शहीदों की शहादत को भी याद करवाया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का भी समर्थन उन्होंने अपने प्रवचन के द्वारा किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.