पंचायत चुनाव- 2022:जिला पंचायत के 22 सदस्य निर्वाचित, भाजपा का कब्जा तय, पढ़ें..क्या है कांग्रेस की स्तिथी

छतरपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जीत चुके जिलापंचायत सदस्यों में से ये तीन धनकुबेर दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं जिनमें

1- उमा इंद्रविक्रम सिंह बुंदेला

2- मीरा अवध किशोर मिश्रा

3-विद्या हरिओम अग्निहोत्री हैं

जिनमें 2 के नाम उमा इंद्रविक्रम सिंह बुंदेला और मीरा अवध किशोर मिश्रा मुख्य माने जा रहे हैं। विधा हरिओम अग्निहोत्री दावेदारी की दौड़ में तो हैं पर भाजपा की पैनल लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर भी नहीं है। ऐसा हम दावे के साथ कह रहे हैं क्यों कि भाजपा जिलाअध्यक्ष मलखान सिंह ने हमसे बात करते हुए बताया कि भजपा की तरफ से 2 ही प्रत्यासी दावेदारी में हैं जिनके नाम पैनल से कमेटी तक भेजे गये हैं जिनमें उमा इंद्रविक्रम सिंह बुंदेला और मीरा अवध किशोर मिश्रा ही हैं। विधा हरिओम अग्निहोत्री का कहीं नाम ही नहीं है।

जिलाध्यक्ष से ख़ास बात-चीत

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए दावा किया है कि जिला पंचायत सदस्यों में 22 में से 15 भाजपा के हैं जिससे साफ तौर पर उन्होंने भाजपा का अध्यक्ष बनने की बात कही है तो वहीं जनपदों के मामले में कहा कि जिले की 8 जनपदों में से सभी 8 पर उनके प्रत्यासी जीते हैं तो आठों जनपदों में भाजापा का अध्यक्ष बनेगा।

जिले की 548 पंचायतों में भी उन्होंने दावेदारी की है कि सभी जीते सरपंचों में से 500 सरपंच भाजपा के हैं भाजपा समर्थित हैं या भाजपा को सपोर्ट करते हैं। वहीं नगरीय निकाय, नगर परिषद, नगर पंचायत चुनावों में भी वह अपनी यानि भाजपा की प्रबलता दावेदारी पेश कर रहे और इनमें भाजपा पार्षदों की स्पष्ट जीत और अन्य पार्षदों का पूर्ण बहुमत की बात करते और अपना यानि भाजपा का अध्यक्ष बनना तय मां रहे हैं। छतरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह का कहना है कि जिले में जिला पंचायत, सभी जनपदों, नगर निकाय चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपना परचम लहरायेगी और लहरा रही है।