छतरपुर में घर की नवनिर्मित दीवार गिरने से उसमें 50 वर्षीय महिला के दबने का मामला सामने आया था। जिसे गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ब्याहटा गांव की है। जहां नंदकिशोर यादव के मकान निर्माण का काम चल रहा था। तभी दीवार के किनारे खड़ी उनकी पत्नी 50 वर्षीय मानकुंवर यादव खड़ी हुईं थी। तभी लगभग 7 से 8 फीट की नवनिर्मित दीवार भरभराकर उन पर जा गिरी, जिससे उसमें दबकर वे बेहोश हो गईं। दीवार गिरने पर परिजनों ने आनन-फानन में 15 मिनट की भारी मशक्कत कर बमुश्किल बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए।
महिला की बहू केशकली यादव बताती हैं कि दीवाल गिरने से वह बेहोश हो गईं थीं। उनके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें हैं। जिन्हें पहले ईशानगर अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.