बारीगढ़ में खाता तक नहीं खोल पाई कांग्रेस:15 में से 11 वार्डों में भाजपा ने किया कब्जा, पढ़ें...पूरी खबर

छतरपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर की नगर परिषद बारीगढ़ में राजनैतिक दल कांग्रेस एक भी सीट पर विजई ना होकर पार्षद में खाता खोलने से वंचित रह गई। जबकि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा दल से 15 वार्डों में से 11 पर विजय हासिल करने में कामयाब रही, यहां गंभीर और विचारणीय सवाल उभर कर आया है कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 4 पार्षद जीत कर आए हैं। यह कहना लाजमी है कि कांग्रेस इस नगर में बारीगढ़ नगर की जनता के बीच अपनी अहमियत बताने में असमर्थ रही।