छतरपुर में दिवसीय महोत्सव आयोजित:मुनि विनम्र सागर बोले- इंद्रीय से विश्व से सभी जीवों में शांति प्राप्त हो

छतरपुर (मध्य प्रदेश)4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जैन समाज के सहमंत्री अजित जैन ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज के आशीर्वाद से मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में त्रि दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा और मद 72 समवशरण अरहत चक्र महा मंडल विधान अजित नाथ जिनालय मेला ग्राउंड प्रांगड़ में 11 से 20 दिसंबर 2022 तक बृहत रूप होने जा रहा है। जिसमें अतिशय क्ष्रेत्र डेरा पहाड़ी पर मुनि की पत्रकारों के बीज विस्तृत रूप में चर्चा हुई।

मुनि ने सभी मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधान का एक ही उद्देश्य है की एक इंद्रीय से पंच जीव यानी कि विश्व मे प्रत्येक जीव में शांति प्राप्त हो और मुनि श्री ने कहा कि इस विधान में राम और कृष्ण को मानने बाले सभी वर्ग के लोग कमेटी के बनाये नियमों के अनुसार शामिल हो सकते हैं। साथ ही कहा कि चार वेद तो प्रसिद्ध हैं ही पत्रकारिता को पांचवे वेद की संज्ञा दी है।

मुनि ने कहा कि पत्रकारिता ऐसी हो कि एक प्रति महीने में ऐसी हो जिसे लोग माथे में लगा सके तो ही पत्रकरिता सार्थक होगी। आगे कहा कि दुश्मनों को मारने वाले देव तो कई हैं। यहां दुश्मनों को तारने बाले देव की आराधना का आयोजन होने जा रहा है तो सभी लोग शामिल होकर पूण्य का संचय कर सकते है।

जैन समाज कमेटी के सभी लोग उपस्थित रहे जिनमें से अध्यक्ष अरुण कुमार जी जैन उपाध्यक्ष अजय फट्टा, रितेश जैन महामंत्री सुदेश जैन, सह मंत्री अजित जैन, प्रमोद सेठ पत्रकार सनत जैन, पत्रकार दीपू जैन, नवनीत जैन (बंटी) नरेंद्र जैन, मनीष जैन और सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...