तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत:एक बाइक सवार की मौत, 5 घायल

छतरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

घर से खेत की ओर जा रहे 2 युवकों को सामने से आ रही बाइक के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए तीन युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा का रहने वाला पर्वत सिंह यादव (40) अपने साथी भगवानदास अहिरवार के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। इसी दौरान टिकरा के पास सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे रामेश्वर कुशवाहा (21) निवासी कटरा ने उसे टक्कर मार दी।

रामेश्वर की बाइक पर प्रकाश कुशवाहा (21), अंकित विश्वकर्मा (18) दोनों निवासी गौर एवं एक अन्य युवक सवार था। दुर्घटना में रामेश्वर की मौत हो गई। जबकि, अन्य सभी लोग घायल हुए हैं। मामूली रूप से घायल हुए भगवानदास और एक अन्य युवक का गढ़ीमलहरा में उपचार किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल पर्वत सिंह, अंकित और प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया है। मृतक रामेश्वर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।