जिले में इन दिनों 108 वाहन सुविधा के हाल बेहाल हैं। क्योंकि बार-बार फोन करने पर अधिकांश मरीजों को समय पर वाहन सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही। जानकारी अनुसार लवकुशनगर क्षेत्र के बलकौरा गांव की रामबाई अहिरवार बीमार हो गई। जिसे परिजन ने जिला अस्पताल पहुंचाने 108 को कई बार फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद परिजन बीमार महिला को लोडर वाहन से जिला अस्पताल ले कर पहुंचे।
यहां के ड्यूटी डॉक्टर ने महिला का परीक्षण किया और उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने फिर 108 पर कॉल किया पर वाहन नहीं मिला। काफी समय तक इंतजार करने के बाद परिजन मायूस हो गए और लोडर वाहन में बीमार महिला को घर वापस ले गए। जबकि प्रदेश शासन द्वारा 108 वाहन योजना चलाकर घायलों और मरीजों को निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके बाद भी महिला को वाहन उपलब्ध न होने से स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.