सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय छतरपुर में गरिमापूर्णढंग से मनाया गया। अवसर पर कलेक्टर संदीप जीआर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर राम विशाल यादव (से.नि.) ने लेपल पिन लगाया। कलेक्टर ने सभी पूर्व सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। सैनिक कल्याण अधिकारी को सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए अधिकाधिक सहायता राशि प्राप्त करने का परामर्श दिया।
कलेक्ट्रेट में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लेपल पिन व टोकन फ्लैग लगाए एवं दान राशि एकत्रित की गई। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को भी लेपल पिन लगाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.