आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आए तो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता की बड़ी फजीहत कर दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी यही होता रहा है। इतना सुनते ही कांग्रेस नेता को उल्टे पाव लौटना पड़ा।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई थीं तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के 1500 रुपए काटे थे जो आज तक नहीं मिले, जिसके चलते कांग्रेस भी यहां राजनीति ना करें, हम कांग्रेस को भी देख चुके है, जवाब पाते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उल्टे पाव लौट गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल और संगठन मंत्री सूर्यप्रताप सिंह बुन्देला जिला पंचायत छतरपुर के सामने धरने पर बैठी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल होने पहुंचे थे। जहां वे उनकी मांगों का समर्थन करते दिखे। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने यह आश्वासन भी दिया है कि साल 2023 में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही उनकी सभी मांगों को पूरी कर दिया जाएगा। वहीं, इस दौरान कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं बोल पड़ीं और कांग्रेस शासन काल में भी उनके साथ ऐसा होने की बात कह दी। जिसे सुन कांग्रेसी और अध्यक्ष स्तब्ध और निःशब्द रह गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.