ग्वालियर जिले के किसानों को दिया प्रशिक्षण:प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी : कमलेश

नौगांव13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक। - Dainik Bhaskar
किसानों को प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक।

आत्मा परियोजना के भ्रमण एवं कृषक प्रशिक्षण के तहत ग्वालियर जिले के 50 से अधिक किसान नौगांव के कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रवास पर आए। इस प्रवास के दौरान तकनीक से खेती, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती सहित केंचुआ खाद आदि के बारे में कृषि विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से विस्तार से प्रशिक्षण लिया। साथ ही नर्सरी का भ्रमण भी किया। कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव जिला छतरपुर में मंगलवार को ग्वालियर जिले से आत्मा परियोजना अंतर्गत राज्य के अंदर कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण कार्यक्रम के तहत मलखान सिंह गहलोत विकासखंड तकनीकी प्रबंधक ने ग्वालियर जिले के किसानों को भ्रमण कराया।

जिसमें प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया। उद्यानिकी वैज्ञानिक डाॅ. कमलेश अहिरवार ने प्राकृतिक खेती अपनाने से क्या फायदे हैं, उसके बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी साबित होगी। साथ ही जैविक खाद बनाने की विधियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

एग्रोमेट ऑब्जर्वर अतर सिंह ने भी सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौसम वैज्ञानिक हेमंत कुमार सिन्हा ने सभी किसानाें को प्राकृतिक खेती अपनाने प्रेरित किया। सभी कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में प्रदर्शित इकाईयां जैसे नर्सरी इकाई, उद्यानिकी फसल संग्रहालय इकाई, औषधीय इकाई, फल उद्यान इकाई एवं जैविक खाद की इकाइयों का भ्रमण भी कराया।

खबरें और भी हैं...