एमपी अजब है और सबसे गजब है! छिंदवाड़ा के मामले को देखकर तो ऐसा ही लगता है। यहां मुर्गी के खाना झूठा कर देने पर देवर-देवरानी और जेठ-जेठानी में जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसका अंजाम यह निकला की जेवर-देवरानी ने जहर का सेवन कर लिया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकड़ी के ग्राम झिरलिंगा निवासी 26 वर्षीय विनोद पिता शंकर गिरे और उनकी पत्नी 22 वर्षीय कमला पति विनोद को जहर के सेवन के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में कमला ने बताया कि उनका जेठ-जेठानी के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसके कारण वो घर में अलग-अलग रहे रहे थे। चूका-चूल्हा भी अलग हो गया था। हाल ही में कमला ने खाना बनाया तो उसके जेठ-जेठानी की मुर्गियों ने खाना झूठा कर दिया। इस पर आपत्ति दर्ज कराने पर दोनों में विवाद शुरु हो गया। इस विवाद के बाद विनोद और उसकी पत्नी कमला ने सुबह नौ बजे जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उन्हें दोपहर डेढ़ बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.