एक 25 वर्षीय युवक ने 40 वर्षीय विवाहित महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया था। आरोपी ने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया और फिर उसे छोड़ दिया। वापस आई महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है।
परिवार को दरकिनार कर प्रेमी से वफादारी मिलने की आस लगाने वाली महिला का जब हकीकत से सामना हुआ तो प्रेमी के खिलाफ शिकायत करने पुलिस के पास पहुंच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रावनवाड़ा थाना प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि 40 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने परिचित 25 वर्षीय युवक के साथ नरसिंहपुर जिले गई।
पीड़ित महिला का कहना है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए उसे साथ ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकियां दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तूमड़ी निवासी रामू बालवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.