दमोह नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले दमोह में भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। बीते 2 दिनों के बाद शुक्रवार को भी करीब एक दर्जन पूर्व पार्षद और अन्य पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। सभी पदाधिकारी अपना इस्तीफा देने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी यहां पर नहीं मिले। उन्होंने कार्यालय मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा, लेकिन इन सभी पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय की दीवार पर अपने इस्तीफे चस्पा कर दिए। इसके बाद सूचना के तौर पर कार्यालय मंत्री को अपना इस्तीफा दे दिया। इन सभी का यही कहना है कि बीते कुछ समय से पार्टी में उन सभी की उपेक्षा की जा रही थी, जिससे वह काफी दुखी थे और इसी दुखी मन से मजबूरी में पार्टी छोड़ रहे हैं।
इन्होंने छोड़ी भाजपा
मनोज अग्रवाल पूर्व महामंत्री, विवेक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, पूजा राज पूर्व पार्षद, इस्लाम पठान पूर्व पार्षद, संजीव यादव भाजपा कार्यकर्ता, कविता यादव पूर्व पार्षद, नितिन चौरसिया पूर्व पार्षद, वंदना चौरसिया पूर्व पार्षद, आशीष नेमा पूर्व पार्षद, शादाब खान पूर्व पार्षद, रमेश जैन पूर्व पार्षद, उषा अग्रवाल पूर्व पार्षद
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.