हिनौताघाट में दो लोगों की हत्या का मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

दमोह13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राम्हण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar
ब्राम्हण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिले के ग्राम हिनौताघाट में ब्राह्मण समाज के दो बुजुर्ग सगे भाईयों की हत्या करने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार समाज द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें दमोह के अलावा सागर, छतरपुर, पन्ना से आए ब्राह्मण समाज के लोग भी शामिल हुए। उन्होंने एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय मंे नारेबाजी की और तुुरंत गिरफ्तारी के लिए आह्वान किया।

इससे पहले दोपहर 1 बजे अंबेडकर चौराहा पर ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। जो नारेबाजी करते हुए पैदल चलकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। हटा से आए मनीष पल्या ने प्रशासन पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी अन्य समाज पर हमला होने पर कलेक्टर, एसपी से लेकर मंत्री विधायक पहुंच जाते हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों की हत्या होने पर कोई सांत्वना देने तक नहीं पहुंचता है।

एक पुजारी ने कहा कि क्या हम लोग सुबह से मंदिर खोलकर केवल गरूणघंटी ही बजाते रहेंगे, ऐसा नहीं होगा। लोगों के विरोध को देखते हुए उपस्थित एएसपी शिवकुमार कुछ जबाव ही नहीं दे पाए। जिसके बाद समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे गए। जहां पर मुख्य गेट पर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोग अंदर जाने लगे, जिसे प्रशासन ने गेट पर ही रोक लिया। कुछ देर बार एसडीएम नाथूराम सिंह आवेदन लेने आए, लेकिन लोगों ने कहा हम केवल कलेक्टर को आवेदन देंगे। कुछ देर बाद कलेक्टर व एसपी नीचे आए और लोगों की बात सुनी।

मनोज देवलिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा न तो अभी तक पूरे आरोपियों को पकड़ा गया है न ही उनके घरों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन करने मजबूर होंगे। गौरतलब है कि 28 मार्च को ग्राम हिनौता निवासी दो सगे भाई बद्री शुक्ला व रामसेवक शुक्ला की लोधी समाज के लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी भी इस मामले में चार आरोपी फरार हैं।

इसी बात को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हैं। इस संबंध में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा कि जो भी आरोपी इस मामले में शामिल हैं, सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दो आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...