- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Damoh Police Line Annual Inspection | DIG Sashindra Singh Chauhan Visit
सागर DIG ने दमोह पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया:परेड, बलवा ड्रिल, शस्त्र और वाहनों की जांच की; पौधे लगाए
- कॉपी लिंक

सागर डीआईजी शशींद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर दमोह पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल होकर उसका निरीक्षण किया और सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए।
अच्छी परेड करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआईजी ने शस्त्रों और वाहनों की जांच की। बलवा ड्रिल समेत अन्य तैयारियों का भी परीक्षण कराया।

उन्होंने रक्षित केंद्र दमोह में पौधे लगाए। वहां शस्त्रों का निरीक्षण किया और सलामी ली। अश्रु गैस कक्ष का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों की मूंछों की तारीफ भी की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी और एसडीओपी हटा केपी सिंह मौजूद रहे। जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल और डॉग स्क्वाड टीम भी मौजूद थी।






















