दमोह से तेजगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले सोमखेड़ा गांव में गुरुवार रात एक मासूम सड़क हादसे का शिकार हो गया। रात में 8 वर्षीय ब्रजेश अपने घर के बाहर खेल रहा था। सड़क से एक अज्ञात बाइक सवार तेज गति से बाइक चलाते हुए निकला, जिसने मासूम को टक्कर मार दी।
जिसमें ब्रजेश घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर निकले और उन्होंने मासूम को उठाया। आस-पड़ोस के कुछ लोगों ने उस बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन वह काफी तेज गति से बाहर भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने उसकी बाइक का नंबर दर्ज कर लिया, जिसे पुलिस को बता दिया है। उधर, परिजन मासूम को रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.