पथरिया थाना इलाके में आने वाले झागरी गांव में मंगलवार दोपहर को 2 पक्षों में विवाद हो गया। हमले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्री पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पथरिया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिट्टी डालने के विवाद में पीट दिया
हमले में घायल त्रिवेणी लोधी ने बताया कि वह अपने बाड़े में मिट्टी फेंक रही थी। तभी पड़ोसी प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने उसे मिट्टी डालने से रोक दिया। उसने कहा, उसकी जमीन है, इसलिए वह मिट्टी डाल रही है। तभी आरोपी उसे कमरे में ले जाने लगे। पिता ने पड़ोसियों को देखकर विरोध किया। तभी आरोपियों ने पिता पर हमला कर दिया। बेटी पहुंची तो उसे भी मार दिया। घायल हालत में दोनों हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.