दमोह के हटा थाना क्षेत्र में आने वाले उमी गांव में बारात के दौरान लड़की पक्ष के किसी एक सदस्य ने दूल्हे के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को हटा अस्पताल ले जाया गया। मामला गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल वो भर्ती है। घायल जगदीश पटेल ने बताया कि वह हटा ब्लॉक के कुटरी गांव का रहने वाला है। उसके छोटे भाई मोहन पटेल की शादी उमी गांव में तय हुई थी। रविवार रात बारात लेकर गांव पहुंचे थे। इस दौरान बारातियों में से कुछ लोगों का विवाद लड़की पक्ष से हो गया। विवाद सामान्य था। वह बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, तभी दुल्हन के किसी चचेरे भाई ने उसे चाकू मार दिया और वहां से भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी और सीधे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। हटा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने बताया कि चाकू मारने वाला कौन है, वो उसका नाम नहीं जानता, लेकिन इतना पता है कि वह ससुराल पक्ष के बड़े पिताजी या चाचा का लड़का है। घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद परिजन वापस पहुंचे और शादी की क्रियाएं संपन्न कराई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.