इन दिनों किसानों के लिए खाद की किल्लत मची हुई है। खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसान सोमवार सुबह दतिया कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां व्यवस्था बिगड़ती देख किसान इकट्ठा हुए और सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां किसानों ने जम कर हंगामा किया।
इस बीच किसानों का आरोप था कि गोदाम प्रभारी द्वारा पर्ची सही ढंग से नहीं बनाई जा रही है। खास लोगो को पहले प्राथमिकता दी जा रही है।
मंडी गोदाम और दुकानों पर महिला-पुरुष किसानों की सुबह ही भीड़ जमा हो गई। खाद विक्रता पहले अपने खास लोगो खाद दे रहे थे। यह देख किसान भड़ गए और करीब एक सैकड़ा की संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां पुलिस की समझाइश के बाद किसान माने और वापस लौटे। वहीं गोदाम और दुकान पर पुलिस पहुंची और खाद का वितरण कराया।
इस बीच किसानों ने बताया कि गोदाम पर खाद पर्याप्त है। पर किसानों को नही दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह गोदान पहुंच गए थे। रजिस्टर में उनके नाम भी लिख लिए गए थे,पर खाद नहीं दी जा रही है। खाद उनको मिल रही है जो रेट से ऊपर पैसे दे रहे है या उनके खास लोग है। फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने व्यवस्था शामली और वितरण शुरू कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.