परिवारिक कलह के चलते एक शिक्षक ने हेयरकलर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। समय रहते उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना इंदरगढ़ कस्बा की सोमवार देर शाम की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ निवासी 46 वर्षीय नीरज पिता आज्ञाराम मौर्य समथरा गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर के रूप में पदस्थ है।
बीते सोमवार की शाम घर मे पारिवारिक कलह होने के बाद वह घर से बाज़ार गए। इस के बाद जब वह शाम करीब 6 बजे के आसपास वापस घर लौटे और उल्टी करने लगे इसके के बाद हेयर डाई पीने की पुष्टि हुई, तो परिजन आनन फानन में इंदरगढ़ स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां से उन्हें रात करीब आठ बजे दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। अब शिक्षक की हालत खतरे से बहार बताई गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.