मंगलवार को दिन व रात नवंबर माह के सामान्य तापमान से कम रहे। दिन का तापमान 13 दिन से सामान्य से कम चल रहा है तो रात का 6 दिन से। मंगलवार को दिन का 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री पर तो रात का 0.2 डिग्री चढ़ कर 7.4 डिग्री पर आ गया। नवंबर माह का दिन का सामान्य औसत तापमान 28.6 डिग्री व रात का 8.3 डिग्री है। कल से दिसंबर माह शुरू हो रहा है। माह की शुरूआत में सर्दी से राहत मिलेगी। कारण 1 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे दिन व रात के तापमान चढ़ेगे।
बता दें कि मानव शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री रहता है। इससे कम या अधिक तापमान होने पर सर्दी गर्मी का अहसास होने लगता। इन दिनों दिन शरीर के तापमान से 7 से 10 डिग्री कम जा रहा है तो रात का तापमान 28 से 30 डिग्री कम। यही कारण है कि दिन में कम सर्दी का अहसास हो रहा, लेकिन रात कांपने के लिए मजबूर कर रही है। आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में और गिरावट होगी। इससे सर्दी और बढ़ेगी।
फसलों के लिए अनुकूल बना है मौसम: वर्तमान में रबी फसलों की बुबाई का काम चल रहा है। वर्तमान में इसके लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। रबी फसल खासतौर से गेहूं के लिए 28 से 30 डिग्री तक तापमान अनुकूल माना जाता है। बीते 13 दिन से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिससे फसलों के बीज अच्छे जमेंगे। जिसका असर पैदावार पर पढ़ेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.