उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह पितांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। गर्भ गृह में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसी के साथ उन्होंने वन खंडेश्वर महादेव की पिंडी और नंदी का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी।
रविवार की सुबह योगी आदित्यनाथ झांसी से दतिया हवाई पट्टी पहुंचे। जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इसी के साथ लगभग साढ़े 8 बजे सड़क मार्ग से होते हुए, पितांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 10 मिनट तक गर्भ ग्रह में विशेष पूजा अर्चना की इसके बाद वे पितांबरा मंदिर परिसर स्थित वन खंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर से बाहर आने पर मीडिया से दूरी बनाई रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीतांबरा पीठ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तब स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर जय श्रीराम के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.