सतवास में देर शाम ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पखवाड़े के अंतर्गत भगवान परशुरामजी की शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा तालाब वाले हनुमान मंदिर से शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष और बच्चे परशुरामजी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
यात्रा बाजार चौक, श्रीराम मंदिर, बस स्टैंड से होते हुए रेवाशीष गार्डन पहुंची जहां समाजजनो द्वारा भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकिशन व्यास, कैलाश जोशीला, बंटी जोशी, कमलेश जोशी, ओम उपाध्याय, विजय व्यास, सुभाष व्यास, विक्रम शर्मा सहित अन्य विशेष अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जोशी ने किया तथा आभार दिपिल व्यास ने माना।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.