औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंबे नगर में एक व्यक्ति अपने घर में मृत मिला। उसके शरीर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबे नगर के एक मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान मनीष पिता इंद्रभान उम्र 41 निवासी अंबे नगर देवास मुलत:माधानगर कटनी के रुप में हुई है। मृतक के शव का पीएम उसके परिजनों के आने के बाद ही होगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक का शरीर पुरी तरह से नीला पढ़ गया था। जिसके शरीर से बदबू आ रही थी। संभवत: एक दो दिन पहले युवक की मौत हो गई होगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि मृतक की मौत कैसे हुई।
निजी कंपनी में कार्यरत था
मृतक मनीष देवास की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और शनिवार को भी वह डयूटी गया हुआ था। बताया जा रहा है कि फिलहाल मनीष अंबे नगर में अकेला रहता था उसकी पत्नी को उसने कुछ दिनों पहले कटनी भेज दिया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.