अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। देर रात को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण पिता विजय सिंह गुर्जर (37) निवासी अलकापुरी ने बीती रात अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। देर रात को परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवाहित था और उसका 9 वर्ष का एक बेटा भी है। परिवार में पत्नी मां और उसका भाई साथ रहते है। पिताजी एक वर्ष पहले शांत हो गए थे। मृतक प्रवीण पूर्व में शहर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मामले में थाना सिविल लाईन पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच प्रारंभ कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.