मांडू में शनिवार मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। तापमान में गिरावट से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। पिछले 1 सप्ताह से मांडू में गर्मी ने अपना तेवर बदल दिया था कई वर्षों का रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया था और आने वाले पर्यटक भी कम हो गए थे।
साथ ही नगर में दिन में सन्नाटा छाया रहता था लेकिन शनिवार बदलते मौसम ने एक बार फिर दिनभर मांडू में मौसम के बदलते मिजाज ने कुछ पल के लिए मांडू का मौसम खुशनुमा कर दिया।
शुक्रवार को हवा और बादलों के बीच रात मैं मौसम में एकदम ठंडक आई, वहीं तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इससे एक बार फिर मांडू में शनिवार दिन भर मौसम बादलों के बीच ठंडक दे रहा था।
शनिवार को भी दोपहर बाद दिन आसमान में बादल छाए रहे। कई बार ऐसा लग रहा था मानो बारिश हो सकती है। बदला मौसम मांडू वासियों के साथ पर्यटक को पहाड़ों की सर्दी का एहसास कराता रहा।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से मांडू में भीषण गर्मी पड़ रही थी। आज जारी आंकड़ों में भी मांडू का अधिकतम तापमान 42. डिग्री रहा था। सुबह से शाम तक की जलन के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकल पाते थे।
इस लिहाज से आज की बारिश लोगों को राहत दे गई। बेमौसम बारिश से आज लोगों को तपन और लू से राहत मिलती रही, लेकिन उमस बढ़ती घटती रही पूरे दिन दोपहर से लेकर खबर लिखे जाने तक।
पर्यटन स्थल मांडू मैं शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की हवा और मौसम में एकदम ठंडक के साथ आसमान का रंग काला पड़ा कुछ देर के लिए हवा के बाद पानी की बूंदाबांदी के आसार भी बने पर बारिश नहीं हुई।
देखते-देखते मौसम कुछ देर के लिए खुशनुमा हुआ। हालांकि बेमौसम परिवर्तन होने से मांडू नगरवासी और आने वाले पर्यटको को शनिवार कुछ घंटे गर्मी से राहत मिली है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.