मांडू के प्रसिद्ध दरिया खा महल की तस्वीर भारतीय पुरातत्व विभाग बदल रहा है, इस बार यह महल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां विभाग पूरे मेन गेट से लेकर अंदर महल क्षेत्र में क्रीम स्टोन पत्थर का, पाथवे बना रहा है।
बता दें कि यह महल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है, यहां प्री वेडिंग शूटिंग के लिए भी यह महल उपयुक्त माना जाता है। वहीं महल का कार्य तेजी से चल रहा है।
मांडू कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्मारकों का स्थान है और दरिया खान परिसर उनमें से एक है। उनके मकबरे में एक महल, एक तालाब और एक सराय थी। एक विशाल भव्य गुंबद के साथ ताज पहनाया गया है। ऐसा लगता है कि इमारत के हाथी महल का नाम हाथी के पैरों की तरह दिखने वाले असमान रूप से विशाल स्तंभों के लिए दिया गया है।
दरिया खान का मकबरा, मांडू का एक महत्वपूर्ण कलाकृति है। इस मकबरे की सैर करने का मतलब है कि आप किसी और युग की सैर कर रहे है, यहां आकर पर्यटक कलाकृति और बारीक नक्काशी को देख सकते है जो बेहद अद्भुत ,यह लोकेशन पर्यटकों के बीच आसपास स्थित अन्य स्थानों की अपेक्षा काफी रोचक है।
यह मकबरा, ताजमहल की वास्तुकला से मिलती है और होसांग शाह का मकबरा, चार गुंबदों के साथ मकबरे के कोने में स्थित है। इसके अलावा, कब्र एक ऊंचे मंच पर बनी हुई है और इसके चारों ओर वर्गाकार रूप में उच्च मेहराब भी बनी हुई है।
मेहराब की भीतरी दीवार नीले रंग की टाइल्स से बनी हुई है जो इसे सौम्य बनाती है। यहां के पत्थरों पर किया गया बेहतरीन काम हल्की रोशनी में देखने पर बेहद सुंदर लगता है। जबकि इसकी कला उस युग की रचनात्मकता को बयां करती है।
भारतीय पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट भोपाल ने कहा कि मनोज कुर्मी महल का आकर्षण बढ़ाने के लिए हम यहां पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पाथवे मार्ग बना रहे हैं ताकि पर्यटक आसानी से महल का भ्रमण कर सकेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.