पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के रिजल्ट शनिवार देर रात आए गए। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी, लेकिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को इसकी सूचना मिल गई। अतरसुमा से भाजपा समर्थक राकेश बघेल सरपंच बन गए। गाजगोटा से संगीता कन्नौज के हाथ बाजी लगी।
चाकल्या से रमेश अलावा विजयी हुए हैं। वह भाजपा समर्थक हैं। 14 जुलाई को अधिकृत नतीजे आएंगे। मतदान के लिए निर्धारित 3 बजे तक का समय समाप्त होने के बाद 90 मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्न हो गया है। नीचे मैप में दर्शाए गए मतदान केंद्रों पर 3 बजे वोटिंग की समय समाप्ति के बाद भी मतदान चलता रहा।
कुक्षी में युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह
निसरपुर में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहीं
बाग में घूंघट ओढ़े महिलाएं मतदान के लिए पहुंच रही हैं
25 जून शनिवार को सुबह 7 बजे से ही लोगों में गांव की सरकार को लेकर उत्साह नजर आ रहा हैं, तथा बडी संख्या में ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है। जिले में आज कुल 4 लाख 61 हजार 109 मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे है। जिसमें से दोपहर 3 बजे तक 3 लाख 13 हजार 856 लोग मतदान कर चुके हैं, इस तरह से प्रथम चरण में क्षेत्र की आधे से अधिक आबादी मतदान कर चुकी है।
मतदान का अंतिम समय 3 बजे तक था, किंतु कई केंद्रों पर भीड अभी अधिक है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढने की पूरी संभावना है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बाग में 59 प्रतिशत, बदनावर में 73 प्रतिशत, निसरपुर में 69 प्रतिशत, कुक्षी में 70 प्रतिशत व डही में 63 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
धार का डही जनपद
ग्राम अतरसुमा में राकेश बघेल विजय हुए है। ये मूलत: भाजपा समर्पित नेता हैं।
ग्राम गाजगोटा में संगीता कन्नौज विजय हुई हैं। इनके पति भाजपा नेता हैं।
ग्राम सिदडी में बलीवर कन्नौज विजय हुए हैं। ये मूलत: भाजपा नेता हैं।
ब्लॉक का नाम | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता |
बाग | 27784 | 27052 |
बदनावर | 55749 | 58534 |
निसरपुर | 23200 | 24225 |
कुक्षी | 22617 | 23285 |
डही | 24917 | 25943 |
चार पदों के लिए मतदान
शनिवार सुबह से ही लोग वोटर डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। चुनाव को लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी एवं 4 मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी तरह 750 से अधिक मतदाता एक केंद्र पर होने पर एक कर्मचारी अतिरिक्त रूप से नियुक्त किया गया है। इस बार पंचायत चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे हैं, ऐसे में एक मतदाता चार पद के लिए वोटिंग कर रहा है। इसमें जिपं सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला व पंच के लिए सफेद वैलेट पेपर है।
हर बूथ पर जवान तैनात
चुनाव वाले प्रत्येक बूथ पर एक एसएफ के जवान के साथ पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही 70 मोबाइल टीमें लगातार सुबह से भ्रमण कर रही हैं। चुनाव को लेकर 150 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल धार को मिला है, जिनकी ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले का पुलिस बल, वन विभाग, आबकारी विभाग सहित मंडी इंस्पेक्टरों की डयूटी भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। इस तरह से निर्वाचन के लिए तैनात कर्मचारियों के साथ सुरक्षा को लेकर 2 हजार का बल तैनात है।
डही जनपद क्षेत्र
सरपंच- 45
पंच- 741 (580 निर्विरोध)
जनपद सदस्य- 17
जिला पंचायत सदस्य- 2
पोलिंग बूथ- 141
पुरुष मतदाता- 37,780
महिला मतदाता- 40,037
कुल मतदाता- 79,818
सामान्य मतदान केंद्र- 116
संवेदनशील केंद्र- 00
अति संवेदनशील केंद्र- 25
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.