पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के रिजल्ट शनिवार देर रात आए गए। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी, लेकिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को इसकी सूचना मिल गई।
जयस से जुड़े विक्रम सोलंकी, रेखा सुनिल रावत और पवन मंडलोई ने चुनाव जीत लिया है। भाजपा से जुड़े सुनिल मोरी और विकास बघेल सरपंच बन गए हैं।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुक्षी जनपद में 57 मतदान केंद्रों पर मतदान समय पर पूर्ण हो गया, शेष 65 पर मतदान तय समय के बाद भी जारी रहा। इन जगहों पर देर रात तक नतीजे आ सके।
यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 3 बजे वोटिंग का समय समाप्त होने के बाद भी टोकन लेकर बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों में मौजूद हैं। अधिकृत नतीजे 14 जुलाई को आएंगे।
निसरपुर में महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह
बाग में घूंघट ओढ़कर महिलाओं पहुंच रहीं मतदान केंद्र
डही में सेक्टर अधिकारी ले रहे मतदान का जायजा
25 जून शनिवार को सुबह 7 बजे से ही लोगों में गांव की सरकार को लेकर उत्साह नजर आ रहा हैं, तथा बडी संख्या में ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है। जिले में आज कुल 4 लाख 61 हजार 109 मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे है। जिसमें से दोपहर 3 बजे तक 3 लाख 13 हजार 856 लोग मतदान कर चुके हैं, इस तरह से प्रथम चरण में क्षेत्र की आधे से अधिक आबादी मतदान कर चुकी है।
मतदान का अंतिम समय 3 बजे तक था, किंतु कई केंद्रों पर भीड अभी अधिक है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढने की पूरी संभावना है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बाग में 59 प्रतिशत, बदनावर में 73 प्रतिशत, निसरपुर में 69 प्रतिशत, कुक्षी में 70 प्रतिशत व डही में 63 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
ब्लॉक का नाम | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता |
बाग | 27784 | 27052 |
बदनावर | 55749 | 58534 |
निसरपुर | 23200 | 24225 |
कुक्षी | 22617 | 23285 |
डही | 24917 | 25943 |
चार पदों के लिए मतदान
शनिवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्र पर आ रहे है। चुनाव को लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी एवं 4 मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी तरह 750 से अधिक मतदाता एक केंद्र पर होने पर एक कर्मचारी अतिरिक्त रुप से नियुक्त किया गया है। इस मर्तबा पंचायतों के आम निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, ऐसे में एक मतदाता चार पद हेतु मतदान कर रहा है। जिसमें जिपं सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला व पंच के लिए सफेद मतपत्र रहेंगे। मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय नीयत किया गया है।
8 मिनट में आएगा रिजर्व बल
प्रशासन की तैयारियों के अनुसार चुनाव वाले प्रत्येक बूथ पर एक एसएफ के जवान के साथ पुलिसकर्मी तैनात है। इसके साथ ही 70 मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण सुबह से ही कर रही है। चुनाव को लेकर 150 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल धार को मिला है, जिनकी ड्यूटी भी लगाई गई है इसके साथ ही जिले का पुलिस बल, वन विभाग, आबकारी विभाग सहित मंडी इंस्पेक्टरों की डयूटी भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। इस तरह से निर्वाचन के लिए तैनात कर्मचारियों के साथ सुरक्षा को लेकर 2 हजार का बल उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक जनपद क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद है जो सूचना मिलने के 8 से 10 मिनट के अंतराल में ही मौके पर पहुंचेगा।
कुक्षी जनपद क्षेत्र
सरपंच- 37
पंच- 603 (447 निर्विरोध)
जनपद सदस्य-13
जिला पंचायत सदस्य- 1
पोलिंग बूथ- 122
पुरुष मतदाता- 32,000
महिला मतदाता- 32,719
कुल मतदाता- 64, 722
सामान्य मतदान केंद्र- 104
संवेदनशील केंद्र- 01
अति संवेदनशील केंद्र- 17
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.