किसानों का अपनी उपज लेकर आने का क्रम कृषि उपज मंडी में जारी है। शनिवार को भी किसान मंडी पहुंचे। हालांकि दो दिन पहले की अपेक्षा आवक कम दर्ज की गई। जहां पर 15 हजार बोरियां प्रतिदिन आ रही थीं। वहीं शनिवार को 8 हजार बोरियों की ही तुलाई हो पाई है। शनिवार को 2540 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर गेहूं की बिक्री हुई। जहां एक सप्ताह पहले गेंहू का अधिकतम भाव 2800 रुपए तक पहुंच चुका था। किंतु आज पुन: भाव में तेजी देखी गई है। साथ ही समर्थन मूल्य से अधिक भाव मिलने के कारण किसान अभी-भी मंडी की ओर रुख कर रहे हैं।
इधर गेहूं के भाव में कमी आने के साथ ही डालर चने के भाव में तेजी बरकरार है। डालर चने का रेट 200 रुपए बढने के साथ ही 8700 रुपए तक पहुंच चुका है। कृषि उपज मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक सभी उपजों की कुल 8 हजार 141 बोरियों की तुलाई हो पाई है। इधर अपनी उपज बेचने के लिए किसान एक दिन पहले ही मंडी पहुंच रहे हैं। तथा शाम को खरीदी समाप्त होने के बाद रात्रि में प्रतिदिन किसानों के ट्रैक्टरों को इंट्री दी जा रही है।
जीन्स का नाम | न्यूनतम | अधिकतम | आवक |
सोयाबीन | 3120 | 7330 | 484 |
गेंहू मालवा शक्ति | 1890 | 2160 | 1644 |
गेंहू लोकवन | 1910 | 2540 | 5703 |
चना डालर | 4600 | 8700 | 160 |
देशी चना | 4100 | 4600 | 100 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.