नगर में आज बसंत पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नगर के सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाएगी। भगवान को नई पोशाक पहनाकर परंपरा के तहत भगवान को आम के बौर व गेहूं की बालियां अर्पित की जाएंगी। श्रद्धालु दर्शन कर पूरे वर्ष की मंगलमय कामना करेंगे।
वहीं पुजारी वर्ग भगवान पर केसर, गुलाल, अबीर, चंदन छींट कर होली उत्सव से सरोकार करेंगे। इस दिन प्रत्येक घरों में पीले रंग से निर्मित व्यंजन से भगवान को भोग लगाएंगे। दाल-बाफले, केसरिया भात बनाया जाएगा। कहीं-कहीं महिलाएं एवं पुरुष पीले रंग के परिधान पहनकर पर्व की खुशी मनाएंगे।
इस वर्ष क्षेत्र में गेहूं की फसल रिकॉर्ड तोड़ है पूरी फसलों पर लटालूम बालियां लगी हुई हैं। वहीं कई आम के वृक्ष बौर से लद गए हैं। यहां माधवसिंह चौहान के कृषि फार्म पर एक 100 वर्ष पुराना देसी आम का पेड़ आज भी फल दे रहा है। इस वर्ष पूरा आम वृक्ष बौर से लद गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.