डिंडौरी में धान खरीदी-मिलिंग की गड़बड़ी, EOW का छापा:गोरखपुर मंडी कार्यालय से दस्तावेज लिए; हर्रा राइस मिल-वेयरहाउस की भी जांच

डिंडौरी59 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को डिंडौरी जिले के गोरखपुर कृषि उपज मंडी कार्यालय में छापा मारा। टीम धान खरीदी और मिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत की जांच कर रही है।

.

इससे पहले टीम जिला नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय पहुंची और वहां से दस्तावेज लिए। कार्रवाई डीएसपी चरण जीत धामी के नेतृत्व में चल रही है।

हर्रा राइस मिल से महाराष्ट्र भेजी गई धान की जांच

जांच के दायरे में हर्रा राइस मिल और वेयरहाउस भी हैं। इसके बाद गणेशपुर मिल में भी कार्रवाई हो सकती है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर 27 अक्टूबर को शिकायत की जांच के लिए टीम बनाई गई थी।

जांच में हर्रा राइस मिल से धान महाराष्ट्र भेजने के परिवहन परमिट में गड़बड़ी मिली थी। जांच में हजारों ट्रक धान महाराष्ट्र भेजे जाने की बात सामने आई।

कागजों में नाबालिग और मजदूरों के नाम पर खरीदी

जांच में यह भी सामने आया कि मिलर ने जिन किसानों से धान खरीदना दिखाया था, उनमें कुछ फर्जी पाए गए। कागजों में धान बेचने वालों की सूची में 13 साल का एक नाबालिग भी शामिल था।

इसके अलावा कई मजदूरों के नाम पर हजारों क्विंटल धान खरीदना दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू की टीम इन अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई फिलहाल जारी है।

डीएसपी चरणजीत सिंह धामी ने बताया-

QuoteImage

धान के क्रय-विक्रय में गड़बड़ी को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। टीम द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

QuoteImage

LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links