तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी नागरिकों को अति आवश्यक सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। नागरिक बीते कई वर्षों से शव वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर में शव वाहन की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है, गरीब परिवार के घर पर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर शव को श्मशान घाट तक ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
आरोन नगरपरिषद के तहत आने वाली आबादी में क्षेत्रफल के हिसाब से काफी विकास हुआ है। जिसके तहत नई-नई कालोनियां व बस्ती जो दूर-दूर तक बसी हैं। नगर में मुक्तिधाम की दूरी भी अधिक होने से शव को श्मशान तक कंधों पर रख कर ले जाना अति दुष्कर हो जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.