बीजी रोड पर संस्कार कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान से 27-28 नवंबर की दरमियानी रात को एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात आरोपियों ने सरिया चुरा लिया। इसकी कीमत 20 हजार रुपए थी। आरोपियों ने वहां मौजूद चौकीदार धमकाकर चुप रहने को मजबूर कर दिया। इसी कालोनी में 2 नवंबर को एक मकान से इसी तरह की घटना हुई थी।
फरियादी शिवम सोनी ने बताया कि घटना रात को 2 बजे के आसपास हुई। चौकीदार भोगी राम ने बताया कि आरोपियों के पास लाठियां थी। उन्होंने चौकीदार को घेर लिया और धमकाया कि अगर उसने आवाज निकाली तो उसे बुरी तरह पीटा जाएगा। इसके बाद उन्होंने सरिया उठाया और साथ लाए ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर भाग गए।
उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को उनके मकान के सामने स्थित सुरेंद्र अहिरवार के यहां भी इसी तरह की घटना हुई थी। रात को 12 बजे आए आरोपियों ने तीन क्विंटल से ज्यादा सरिया चुरा लिया। वहां कोई चौकीदार नहीं था। चोरी गए सरिया की कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बस आवेदन लेकर फरियादियों को चलता कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.