मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में दो माह पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोट आई थीं। पुलिस ने दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर 2022 को फसल काटने पर सौंधिया और मीना समाज के गुटों में झगड़ा हुआ था। इसमें मीना समाज के लोगों को जानलेवा चोट आई थीं। हमले के तीन आरोपी पहले ही हिरासत में ले लिए गए थे। अब गजराज सिंह, विनोद, जितेंद्र व जस्सू सभी जाति सौंधिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.